घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_262.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चहारसू चौराहे से सोमवार को भोर में घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरों ने पार कर दिया जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। भुक्तभोगी मो. शाहिद हैं जिनके अनुसार उनकी बोलेरो नम्बर यूपी 65 एई-2527 घर के बाहर खड़ी थी कि हौंसलाबुलंद चोरों ने आज तड़के पार कर दिया। मामले की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी जिस पर हमेशा की तरह कार्यवाही की जा रही है।
