हमारे इतिहास को छिपाया गयाः डा. हरिनाथ पाल

जौनपुर। प्रान्तीय धनगर महासभा के आह्वान पर जिला इकाई ने लोकमाता अहिल्या बाई विद्यालय हरईपुर (निकट दीवानी न्यायालय) में सभा किया जहां उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने अपने समाज के लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। साथ ही सभी युवाओं ने एकजुटता की बात कही। जिला प्रभारी रामराज पाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा में डा. हरिनाथ पाल ने कहा कि हमारे इतिहास को छिपाया गया है जिससे आज हम लोगों को कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसी क्रम में डा. विनोद पाल ने कहा कि धनगर जाति के लोगांे को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मिलना चाहिये। इसके अलावा जिलाध्यक्ष राजेश पाल, उपाध्यक्ष कमलेश पाल, महामंत्री मनोज पाल, मीडिया प्रभारी विनोद पाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. रजनीकान्त, कमलेश पाल, पंकज पाल, महेश पाल, अमरजीत पाल, पवन पाल, मनोज पाल, डा. विनोद, राधेश्याम पाल, वन्देश पाल, सुनील पाल, राकेश पाल, अवधेश सहित धनगर समाज के तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 5034856118018383600

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item