तीन विश्वविद्यालयो के कुलपति रह चुके है डा0कीर्ति सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/02/0_25.html
जौनपुर। शर्की सल्तनतकाल से ही शिक्षा का प्रमुख केन्द्र रहा जौनपुर की धरती में हजारो प्रशासनिक अफसर पैदा हुए है साथ में हजारो वैज्ञानिको ने जिले का नाम विश्व पटल पर पहुंचाया है। इसी में से एक है कृषि वैज्ञानिक डा0 कीर्ति सिंह है। इन्होने कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद कृषि वैज्ञानिक बने उसके बाद तीन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद को सुशोभित किया। इस दरम्यान उन्होने कृषि पर अधारित पांच पुस्तके लिखी और 100 रिचर्स किया है। डा0 कीर्ति अपने देख रेख 13 मेधावी छात्रो को शोध भी करायी है।
डा0 कीर्ति सिंह का जन्म जौनपुर जिले के केराकत तहसील के बसगीत गांव में हुआ था। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। उनकी प्राथमिक शिक्षा अमहित प्राईमरी पाठशाला में हुई जूनियर हाई स्कूल केराकत से किया। हाईस्कूल तक शिक्षा सेन्ट्रल हिन्दू हाईस्कूल से किया। उसके बाद कीर्ति सिंह आगे शिक्षा के लिए कानपुर चले गये। उन्होने राजकीय कृषि कालेज से बीएससी एजी किया। उसके बाद ये आगे की पढ़ाई वे अमेरिका चले गये। वहां से उन्होने मास्टर आफ साईन्स फ्लोरिडा विश्वविद्यालय अमेरिका से किया।
शिक्षा ग्रहण करने के बाद डा0 कीर्ति सिंह सब्जियों की खेती के क्षेत्र महारथी के नाम से चर्चित हो गये। जम्मू काश्मीर श्रीनगर लुधियाना हरियाणा समेत कई प्रदेशो के कृषि विश्वविद्यालय मंे वनस्पति विभाग में एसोसियेट प्रोफेसर पद पर कार्य किया।
उसके बाद कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद एचपीकेवी विश्वविद्यालय पलामपुर और आईकेवी रायपुर छत्तीसगढ़ के कुलपति के रूप मेकार्य किया।
डा0 कीर्ति सिंह पूर्व अध्यक्ष कृषि वैज्ञानिक बोर्ड आफ नई दिल्ली के चेयर मैन भी रहे है।
इन्हे राष्ट्रीय स्तर के दो दर्जन से अधिक एवार्ड मिला है।