तीन दिवसीय 108 कुण्डीय शीतला महायज्ञ का हुआ समापन

चेतनानन्द महाराज की सानिध्य में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
    जौनपुर। तीन दिवसीय 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त श्री शीतला महायज्ञ का बीती रात समापन हो गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर के अग्रसेनपुरम् में दिव्य चेतना केन्द्र की जनपद इकाई के बैनर तले आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में जहां हजारों लोग महायज्ञ में शामिल हुये, वहीं देर रात में आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किये। परमपूज्य दिव्य चेतनानन्द जी महाराज की सानिध्य में सम्पन्न हुये इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्णाहुति के अंतिम दिन वेदी पूजन व रूद्राभिषेक के बाद महाआरती की गयी जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसी क्रम में गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने माता शीतला की गीतों को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् गुरूदेव ने उपस्थित लोगों को प्रवचन के माध्यम से आशीर्वाद दिया। पूर्णाहुति में कार्यक्रम संयोजक राजनाथ गुप्ता, विजय लोहा, विजय अग्रहरि, रमेश सिंह, राजेन्द्र, प्रदीप सिंह साईं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर गोरखपुर के विकास, वाराणसी के एमपी मिश्रा, विकास तिवारी, पत्रकार इसरत हुसैन, राम सनेही, रविन्द्र अग्रहरि, संतोष सोंथालिया सहित हजारों नर-नारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। अन्त में दिव्य चेतना केन्द्र की जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह ने समस्त सहयोगियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 7089413659542713591

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item