22 मतदान केन्द्र पर होगी वोटिंग : D.M

 जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद 22- जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2016 के लिए नामांकन 8 फरवरी 2016 से अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2016 तक को 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त, नाम निर्देशनों की जॉच 16 फरवरी 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के मध्य की जायेगी। नामांकन पत्रों की वापसी 18 फरवरी 2016, नामांकन पत्रों की संवीक्षा के समय उम्मीदवार या उनके निर्वाचन अभिकर्ता या प्रत्येक उम्मीदवार का एक प्रस्थापक या प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप से प्राधिकृत एक अन्य व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेगा। मतदान 3 मार्च को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, मतगणना 6 मार्च को 8 बजे पूर्वान्ह से 4 बजे अपरान्ह तक होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कुल 22 मतदान केन्द्र बनाये गये है इसमें किसी राजनीतिक दल के पद्ाधिकारी को कोई अपत्ति हो तो 12 फरवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया जा सकता है। इस अवसर पर राजनीतिक दल के सपा से श्याम बहादुर पाल, कंाग्रेस से मोती लाल बिन्द, राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी से अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य दलों के पद्ाधिकारीगण उपस्थित रहे

।       

Related

news 6830063994620831320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item