तहसील दिवस में हुआ 23 मामलो का निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2016/02/23_16.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक
शिवशंकर यादव द्वारा अपरान्ह कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित
तहसील दिवस में सम्मिलित हुए। जिसमें 61 व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र दिया
जिसमें मौके पर 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर
उपजिलाधिकारी आर.के.पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार पाण्डेय
उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी
के निर्देशानुसार आज तहसील दिवस बदलापुर में तहसील दिवस का आयोजन
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 105 व्यक्तियों ने
प्रार्थना पत्र दिया, मौके पर 18 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। इस
अवसर पर पी.डी. तेज प्रताप मिश्र, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि
अधिकारी मनीष सिंह, उपजिलाधिकारी ममता मालवीय पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर
सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
