23 फरवरी को होने वाली हड़ताल के लिए कर्मचारियों ने बनाई रणनीत

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा दस सूत्रीय मॉग यथा केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किये जाने, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य संवर्गाे  के लम्वित वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने, कर्मचारियों को 7, 14 एवं 20 वर्ष की सेवा पर तीन प्रोन्नति का ग्रेड वेतनमान प्रदान करने, दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित पदो पर विनियिमित करते हुए कुल सेवा के आधार पर पेशन का लाभ दिये जाने, आशा, आगनबाडी, पंचायतमित्र, रोजगार सेवकों को नियमित पद पर नियुक्त करने एवं नियुक्ति तक रू0 20 हजार मासिक मानदेय दिये जाने, रोड़वेज कर्मचारी सयुक्त परिषद से अप्रैल 2015 में हुये समझौते का अनुपालन लागू करने, तकनीकि पद धारको की न्यूनतम 4800 रू0 का ग्रेड पे. दिये जाने आदि मॉगों पर सरकार से अभी तक कोई निर्णायक कार्यवाही न होने के कारण पूर्व घोषित दिनांक 23 फरवरी 2016 को प्रस्तावित आम हड़ताल की सफलता पर विस्तार से चर्चा राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक कर की गयी।
           बैठक को राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, ई0जीएन दुबे अध्यक्ष संघर्ष समिति, उपेन्द्र सिंह विरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपाशंकर उपाध्याय आदि ने सम्बोधित करते हुए जनपद में सम्पूर्ण हड़ताल का आश्वासन दिया साथ ही सरकार को यह भी सचेत किया कि सरकार की उदासीनता से प्रदेश के विकास एवं आम जनता को जो कठिनाई होगी उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी।
           बैठक में मुख्य रूप से जेपी सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश ंिसह, अशोक कुमार, राजेश कुमार यादव, क्षत्रधारी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, शारदा कुमार पटेल, अश्वनी जायसवाल, अनिल कुमार यादव, मुराली सिंह, अमलदार हुसैन, प्रमोद कुमार ंिसह, शोभनाथ सिंह, बीबी सिंह, कामेश्वर सिंह, राजबली यादव, राकेश सिंह, दीपक कुमार, ई. जेडी सिंह, बदरेआलम, राधेश्याम मित्र, मनोज कुमार राय, रामचन्द्र यादव, आशा देवी, भवनाथ यादव, रामअवध लाल, शम्भूनाथ यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, फेकूराम, रामचन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सीबी सिंह जिला मंत्री ने किया।

Related

news 264341060608474473

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item