250 युवाओ ने ली आदर्श नागरिक बनने का शपथ
https://www.shirazehind.com/2016/02/250.html
जौनपुर। जौनपुर संघर्ष मोर्चा द्वारा ‘‘आदर्श नागरिक बनों अभियान’’ टी0 डी0 कालेज द्वार पर प्राचार्य डा0 राकेश सिंह के कर कमलों द्वारा आरम्भ हुआ। देश की चुनौतियों से लड़ने के लिए युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने का अभियान प्रारम्भ करने के लिए जौनपुर संघर्ष मोर्चा को साधुवाद देते हुए डा0 राकेश सिंह ने स्वयं आदर्श नागरिक बनने का शपथ लिया। इस अवसर पर पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा0 राजीव कुमार सिंह, टी.डी. कालेज विभाग के प्रोफेसर डा0 अनिल प्रताप सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह ने भी आदर्श नागरिक बनने का शपथ-पत्र भरा।
इस अवसर पर प्राचार्य डा0 राकेश सिंह ने छात्रों को शपथ-पत्र भी प्रदान किया। अभियान में 250 युवाओं को आदर्श नगरिक बनने का शपथ लिया। इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर आरम्भ करने का संकल्प लेते हुये अभियान का नेतृत्व कर रहे जौनपुर संघर्ष मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा भी उपस्थित रहे। प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने युवाओं को इस अभियान में चढ-बढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वाहन किया एवं अपील करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं उन्हें ऐसे कार्यो में हिस्सेदारी लेना उनका कर्तव्य बनाता है देश युवाओं से बड़ी उम्मीद रखती है अतः युवाओं को ऐसे कार्यो में आगे आना चाहिए।
आयोजित कैम्प में मुख्य रुप से महासचिव सतवंत सिंह, नगर उत्तरी के अध्यक्ष महेश सेठ, युवा अध्यक्ष धीरज उपाध्याय, संदीप मौर्या, नगर युवा महासचिव विशाल वर्मा, शीबू अंसारी, प्रीतम सेठ, पियूष मौर्या, सौरभ सोनी, वीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, नीरज सेठ, देवेश जी मोहन, नीरज जायसवाल, अभिष्ठ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।