28 फरवरी के हड़ताल में शामिल नहीं होगा रिटेलर्स फोरम
https://www.shirazehind.com/2016/02/28_22.html
जौनपुर। कुछ लोगांे द्वारा 28 फरवरी को घोषित हड़ताल में नगर का खुदा दवा व्यवसाइयों का संगठन रिटेलर्स फोरम शामिल नहीं होगा। यह फैसला संगठन के कार्यकारिणी की हुई बैठक में लिया गया। संगठन के उपाध्यक्ष रंजीत मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रस्तावित हड़ताल को धोखा बताते हुये कहा कि थोक दवा व्यवसाइयों के प्रभुत्व वाले एक संगठन द्वारा 28 फरवरी दिन रविवार को प्रस्तावित हड़ताल खुदरा व्यवसाइयों के हितों पर कुठाराघात है। इसी क्रम में भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लाइसेंस फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर मांगी गयी आपत्तियां भोजने में असफल यह संगठन अपनी नाकामयाबियां दिखाने के लिये रविवार को हड़ताल का स्वांग रच रहा है। इसके अलावा केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र निगम ने बताया कि सरकार की तरफ से लाइसेंस फीस में मामूली वृद्धि के संकेत मिले हैं जिसका भी विरोध नियमानुसार जारी है। अन्त में रिटेलर्स फोरम के सचिव धर्मेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर रविवार को हड़ताल आयोजित करके खत्म कर दिया। बैठक में संगठन के दिलीप गुप्ता, हरीश त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, इरफान अहमद, ओम प्रकाश मौर्य के अलावा तमाम दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।

