आग लगने पर तत्काल जनता एवं कर्मियों को परिसर से बाहर कर देना चाहिए: अग्निशमन अधिकारी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_149.html
जौनपुर। फायर सर्विस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अग्निशमन सुरक्षा पाक्षिक योजना के अन्तर्गत आज आटो मोबाइल कुत्तूपुर, वी-मार्ट बदलापुर पड़ाव व यूनिक बाजार जेसीज चौराहा में फायर सर्विस यूनिट द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर.पी.राय के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी के.के. ओझा के नेतृत्व में आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। आग लगने पर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी। बिजली की सर्किट में ओवरलोडिंग न होने दें, इससे शार्ट सर्किट हो सकता है विशेष रूप से बताया गया कि आग लगने पर तत्काल सभी जनता एवं कर्मियों को परिसर से बाहर कर देना चाहिए एवं वाहनों को भी तत्काल सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए। ऐसे संस्थानों/भवनों में इमरजेन्सी प्लान भी तैयार रखें। सभी निकास मार्ग को सदैव अवरोधमुक्त रखें। इस अवसर पर कीर्तिकुंज आटो मोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर नन्हेलाल वर्मा, वी.मार्ट से मोनू मिश्रा, यूनिक बजार/के.वी. मार्ट के सलीम, अग्निशमन अधिकारी के.के.ओझा, फायर सर्विस कर्मचारी बनारसी प्रसाद, रामशिव यादव, रवि प्रकाश, शिवसहाय आदि उपस्थित रहे। श्री ओझा ने बताया कि अरूण वेवरीज पेप्सीको औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में माकड्रिल व एवेक्युवेशन ड्रील का आयोजन 18 फरवरी को किया जायेंगा।

