स्वामी चेतनानन्द जी का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_154.html
जौनपुर। श्री राज राजेश्वरी बगलामुखी सिद्धि शक्तिपीठ मुम्बई के संस्थापक, करोड़ों नाम अर्चन, सैकड़ों सिद्धियों को अपने वश में करने और बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाले परमपूज्य स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज का जनपद आगमन हो रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुये दिव्य चेतना केन्द्र के जनपदीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को स्वामी जी द्वारा 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त मां शीतला महायज्ञ का आयोजन होगा जो अग्रसेनपुर निकट कमला टाकीज पर सुनिश्चित है। उक्त आयोजन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा जहां प्रवचन, यज्ञ, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम होंगे। उनके अनुसार यह कार्यक्रम 19, 20 व 21 फरवरी को होगा। आयोजन समिति के संयोजक रमेश सिंह व विजय अग्रहरि ने जनपद के समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
