बिजली की पोल से स्कूल वैन टकराने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_161.html
जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के मल्हनीबाजार के पास आज स्कूल वैन में घर जा रहे एक एलकेजी के छात्र का सिर बिजली के पोल से टकराने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मासूम छात्र की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार वालो में कोहराम मच गया उधर स्कूल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार आज मल्हनीबाजार के पास स्थित एक कान्वेंट स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल की टाटा मैजिक कार बच्चो को घर छोड़ने के लिए निकली थी। वैन में सवार एल के जी का छात्र अंशुल यादव निवासी पकड़ी गांव गाड़ी के बाहर अपना सिर निकाले हुए था। इसी बीच सामने से आ रही बस को पास देने के लिए मैजिक चालक ने गाड़ी साईड किया तो उसका सिर एक बिजली की पोल से टकरा गया जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।