पतंग उड़ाते समय बालक छत से गिरकर घायल
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_172.html
जलालपुर। स्थानीय थाना
क्षेत्र के महुआरी गाँव में गुरुवार के दिन पतंग उड़ाते समय छत से गिरने पर
बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया । बताते है कि विकास उम्र 14 वर्ष पुत्र
जयप्रकाश यादव छत पर पतंग उड़ा रहा था ।कि लड़खड़ाकर वह छत से आँगन में गिर
गया । जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया ।परिजन उसे लेकर जिला प्राइवेट
हॉस्पिटल गए । जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है ।

