साप्ताहिक बंदी के परिवर्तन को लेकर आक्रोशित हुये व्यापारी

 जौनपुर। जौनपुर के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जहांगीराबाद में राजनाथ गुप्ता व श्रवण जायसवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जहां रविवार बंदी पर चर्चा हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने बताया कि रविवार को सभी सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहते हैं जिसके चलते व्यापारियों को एक दिन अपने परिवार के साथ बिताने का मौका मिलता है। अब प्रशासन द्वारा रविवार को प्रतिष्ठान खुलवाने की बात कही जा रही है जो गलत है। ऐसी स्थिति में व्यापार मण्डल रविवार बंदी को ही साप्ताहिक बंदी मानेगा। साथ ही प्रशासन से मांग है कि नगर मंे रविवार बंदी ही साप्ताहिक बंदी के रूप में मानी जाय। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि जनपद बहुत बड़ा शहर नहीं है जिसके लिये प्रशासन सप्ताह में दो बार साप्ताहिक बंदी कराये। जिले की अधिकांश तहसील सप्ताह के किसी न किसी दिन बंद रहती है। ऐसे में तहसील के व्यापारी सहित अन्य लोग जिला मुख्यालय आकर खरीददारी करते हैं। ऐसे में हमारा निर्णय है कि हम रविवार की बंदी को ही सही मानेंगे। रविवार की बंदी साप्ताहिक बंदी होनी चाहिये। अन्त में दोनों व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने रविवार की साप्ताहिक बंदी को एक स्वर से सही ठहराया। इस दौरान बताया गया कि इस संदर्भ में संयुक्त नगर व्यापार मण्डल की बैठक नगर के सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में 20 फरवरी दिन शनिवार की शाम 6 बजे आहूत की गयी है। इस अवसर पर सुभाष बोरा, रवि मिंगलानी, संजय केडिया, विवेक सिंह, संतोष सोंथालिया, राधेरमण, रामकुमार साहू, प्रभात, राजीव जायसवाल, अशोक साहू, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 3636899498366349464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item