सरायखाजा पुलिस ने किया मोटर साईकिल लूट काण्ड का पर्दाफास, तीन गिरफ्तार

जौनपुर। जिले की सरायखाजा थाना के पुलिस ने एक मोटर साईकिल लूटरा गैंग का पर्दाफास करते हुए तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन लूटरो के पास दो लूट की मोटर साईकिल 6 मोबाईल और एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। एसपी ने इस काण्ड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रूपये नगद इनाम दिया है।
जौनपुर जिले में इन दिनो लूट हत्या और मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ मंे काफी तेजी से इजाफा हुआ है। एएसपी शहर रामजी सिंह ने पुलिस लाईन के मनोरंज गृह में पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी ने इन आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए थानेदारो की नकेल कस दिया है। इसी कड़ी आज थानाध्यक्ष सरायखाजा ने बीते 30 जनवरी को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के पीछे हुई मोटर साईकिल लूट काण्ड का खुलासा करते हुए तीन लूटेरो को गिरफ्तार किया है। बदमाशो के पास दो लूट की मोटर साईकिल छः मोबाईल और एक तमंचा दो कारतूस बरामद किया है।
पकड़े गये अभियुक्त राशिद उर्फ मोनू पुत्र आफताब अंसारी निवासी पहैला थाना खुटहन शोहराब अंसारी पुत्र रामजान निवासी गौसपुर थाना खुटहन जौनपुर और मो0 असफाक पुत्र इसरार निवारी किछैछर शरीफ बसखारी जिला अम्बेडकर नगर शामिल है।


Related

news 8186370120789385287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item