भदोही : शिक्षित ओबीसी बेरोजगार को मुफ्त मिलेगा ओ लेबल प्रशिक्षण
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_237.html
भदोही । उत्तर प्रदेश सरकार गरीबी रेखा के
नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़ी जाति के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों
के लिए निशुल्क ओ लेबल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगा ।
इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण ऐसे युवक व युवतियां जिनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक न
हो वे आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ तहसील द्वारा निर्गत जाति
प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र
हेतु आय रुपए 19884.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र हेतु आय रुपए 25546.00
वार्षिक से अधिक आय न हो।अतः लेबल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु इच्छुक संस्था
एवं अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपना आवेदन पत्र जिला पिछड़ा
वर्ग कल्याण अधिकारी, भदोही कार्यालय से प्राप्त कर समस्त औपचारिकता पूर्ण
कर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन कार्यालय में जमा कर सकते है ।

