शापिंग माल में खुलेआम हो रहा है पोलथिन बैग का इस्तेमाल
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_249.html
जौनपुर। कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पोलथिन बैग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का आदेश मिलते ही नगर में छोटे बड़े दुकानदारो ने इस प्रयोग बंद कर दिया है वही नगर के कोलकाता शापिंग माल में आज भी पोलथिन बैंग का इस्तेमाल खुलेआम किया जा रहा है। जब हो रहे कानून के उलंघन को मीडिया कर्मियों ने कैमरे में कैद करना शुरू किया तो माल के कर्मचारी मीडिया से भीड़ गये लेकिन मीडिया कर्मियों द्वारा करारा जवाब देने बाद पूरे कर्मचारी अधिकारी सकते में आ गये। माल का मैनेजर ने दावा किया कि जो बैग इस्तेमाल किया जा रहा है वह भारत सरकार के मानक के अनुसार है।

