ओपन एयर थिएटर का हुआ उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_312.html
जौनपुर। ओपेन
एयर थिएटर के उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मनमोह लिया।
शंखनाद के बीच उद्घाटन के पश्चात डेंटल कालेज आजमगढ़ की टीम की
छात्र-छात्राओं ने रंगीला देश रंगीला पर मनमोहक नृत्य, जनसंचार विभाग के
विद्यार्थियों ने नाटक, इंजीनियरिंग संकाय के छात्रों ने मूकअभिव्यक्ति,
मोहम्मद हसन पीजी कालेज के छात्रों ने राष्ट्र प्रेम की कौव्वाली प्रस्तुत
की। पूरा वातावरण शंखनाद से गूंज उठा। सांस्कृतिक सचिव एचसी पुरोहित ने
संचालन किया।
विश्वविद्यालय
के दीक्षांत समारोह में प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली पत्रिका गतिमान इस
बार नये कलेवर में है। कुल 48 पेजों में सुसज्जित यह पत्रिका पूरे
विश्वविद्यालय के वर्षभर की झांकी प्रस्तुत करती है। इस पत्रिका में जौनपुर
के इतिहास सहित वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों
की चर्चा है। इसके सम्पादक मण्डल में प्रो. बीबी तिवारी, डा. मनोज मिश्र,
डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. केएस तोमर शामिल है।

