डीएम ने की उद्योग बन्धु के साथ बैठक
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_405.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में
आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बन्धु/सीडा उद्योग बन्धु की बैठक
सम्पन्न हुई जिसमें सीडा एवं उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा
अपने समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उपायुक्त उद्योग एचपी सिंह ने
पिछली बैठक में आये प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी दिया। इस
अवसर पर सीडीओ पीसीश्रीवास्व, डीडीओ तेजप्रताप मिश्र, डिप्टी कलेटर रिंकी
जायसवाल, प्रियंका सिंह, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, अग्निशमन अधिकारी,
सीडा अध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू,
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य संतोष कुमार, सुरेन्द्र मिश्र, रमाशंकर आदि उपस्थित
रहे।
