सियाचिन के शहीदों की याद में जेसीआई शाहगंज सिटी ने निकाली कैंडल मार्च


    जौनपुर। सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हुये सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। शाहगंज के एराकियाना चैराहे से शुरू यह मार्च जेसीज चैराहे पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। जेसीज बूथ पर हुई सभा में शहीदों की याद में दो मिनट मौन रखने के बाद वक्ताओं ने अपना विचार रखा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जेसी डा. राजकुमार मिश्र, जेसी रविकांत जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सीमा पर सैनिक अपनी जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों का कर्तव्य है कि वे देश को भीतर से मजबूत बनायें। इस अवसर पर जेसी अजीत आर्य, जेसी कैलाशनाथ जायसवाल, जेसी कृष्णा जायसवाल, जेसी दीपक जायसवाल, जेसी संदीप जायसवाल, जेसी संजय चैबे, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी अनूप सेठ, जेजे अभिनव, जेसी निर्भय, जेसी अश्वनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्था के अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

news 4992456066803080101

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item