काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षकः रमेश सिंह

  जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को जनपदीय अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई जहां प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 23 फरवरी को राज्य कर्मचारी संघ परिषद उत्तर प्रदेश के साथ सहयोग करते हुये पुरानी पेंशन योजना के बहाली हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों के माध्यमिक शिक्षक कचहरी परिसर में भारी संख्या में अपने बाहों पर काली पट्टी बांधकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे। इसी क्रम में अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने जनपद के समस्त शिक्षकों से कचहरी में बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील किया। जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने बैठक का संचालन करते हुये कहा कि नई पेंशन नीति शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस अवसर पर डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, विजय बहादुर, जय प्रकाश सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, अजय प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, जय किशुन यादव, राणा प्रताप सिंह, सुनील सिंह, रविन्द्र मिश्रा, बृजेश सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related

news 3958601822856178847

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item