गन्ने की खेत में मिली मासूम बालिका का लाश, हत्या की आशंका

जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव में गन्ने के खेत में एक चार वर्षिय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव के निवासी जंगबहादुर की चार वर्षिय बेटी अंशिका शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे घर के बाहर खेलते समय रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिवार वाले 11 बजे रात तक उसकी तलास किया लेकिन उसका कोई अतापता नही चल पाया आज सूबह पांच बजे परिवार वाले उसे खोजन निकल पड़े। काफी खोजबीन करने के बाद अंशिका का शव एक गन्ने खेत में पायी गयी। उसके गले पर हल्का चोट का निशान मिला है। जिससे आंदेशा जतायी जा रही है कि उसका गला कसकर मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और जांच में जुट गयी है। लेकिन अभी तक उसके मौत रहस्य पर पर्दा नही उठ सका है।


Related

news 666300461717315938

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item