पूविवि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को साथियों ने दी बधाई
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_543.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई जहां उपस्थित शिक्षकों ने पूविवि के महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष सहित पूरी टीम को बधाई दिया। बधाई देने वालों में प्रदेश मंत्री रमेश सिंह के अलावा नरसिंह बहादुर सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. अनिल सिंह, अतुल सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, दिलीप सिंह, बृजेश दीना, गोपाल मिश्र, अखिलेश पाण्डेय, डा. गजाधर राय, राणा प्रताप, चन्द्र प्रकाश दूबे, समर बहादुर, मनोज कुमार के अलावा अन्य शिक्षक प्रमुख हैं। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया।

