मांगी थी सूचना, आया धमकी भरा फोन
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_564.html
जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले का निवासी आदित्य शर्मा ने आईटीआई संस्थान शाहगंज के प्रिंसपल से जन सूचना अधिकार के तहत कुछ सूचना मांगी थी। सूचना मिलना तो दूर की बात पहले उसके एक कारिन्दे की धमकी भरा फोन आदित्य के पास आ गया। जिस समय वह फोन आया था उस वख्त आदित्य मध्यप्रदेश के जबलपुर में थे। जान से मारने की धमकी और पूरे परिवार को तबाह करने का धमकी भरा फोन आने के बाद भयभीत पीडि़त ने जबलपुर जिले के गढ़ा थाने में प्राथमिकी देकर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस की छानबीन में यह फोन करने वाला मोहम्मद हारिश निकला। यह युवक पहले इसी संस्थान में अस्थायी रूप से कम्प्यूटर आपरेटर पद पर तैनात था कुछ दिन पूर्व उसकी नियुक्ति वाराणसी जनपद के रौनाकला विद्युत सब स्टेशन पर एसएसओ पद पर हो गया है। इसके बाद भी वह अपनी ड्यूटी छोड़कर शाहगंज आईटीआई के प्रिंसपल की जी हुजुरी में लगा रहता है। अपनी सरकारी नैकरी छोड़ प्रिंसपल की नौकरी बजाने के पीछे उसका क्या मकसद होगा यह तो वही जनता होगा। फिलहाल इस समय आदित्य और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है।
