गांव के नौनिहालों को का भविष्य संवारने में जुटी तारगहना की युवा टीम
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_59.html
खेतासराय ।
तारगहना गांव को संवारने में लगी युवाओं की टीम अब गांव के नौनिहालों का
भविष्य संवारने में जुट गयी है।सर्वेश कुमार बिन्द की अगुआई वाली टीम सुबह
गांव की साफ सफाई और शौचालय निर्माण में समय देती है।तो सायं दो घण्टे टीम
नौनिहालों को पढ़ाने का काम करती है।
अस्सी सदस्यों वाली युवा यूनियन एकता समिति में एक दर्जन युवक पढ़ाई भी करते हैं।समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने स्कूल से छुट्टी के बाद गांव के नौनिहालों को पढ़ाने निर्णय लिया।समिति के निर्णय पर टीम के सदस्य प्रमोद सोनकर, गोविन्दा, अजयकुमार, विशाल कुमार, ललित कुमार, नवनीत कुमार,अवधेश कुमार पहली फरवरी से गांव के ढ़ाई सौ नौनिहालों को पढ़ाने में जुट गये।
टीम के ये युवा सदस्य बच्चों को सायं चार बजे से छह बजे तक प्रतिदिन कोचिंग के रूप में नि:शुल्क पढ़ाते हैं।कुछ सदस्य कोचिंग में न पहुंचने वाले नौनिहालों को उनके घर से बुलाकर पहुंचाते हैं।फिलहाल कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था है।बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद स्नातक की शिक्षा ले रहे टीम के सदस्य हाई स्कूल के बच्चों को पढ़ायेंगे।युवाओं के इस सराहनीय कदम की गांव वाले सराहना कर रहे हैं।
इससे पहले सर्वेश कुमार बिन्द की युवा सेना गांव में एक पुल का निर्माण कर चुकी है।अभी गांव के तीन सौ नौ घरों में शौचालय बनाने में भरपूर सहयोग करने में लगी है।जिसमें अपने परिश्रम से अब तक दो सौ पन्द्रह शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।