मनेछा में फेयर बस स्टाप की मिली मंजूरी

  खेतासराय (जौनपुर)।राज्य परिवहन निगम ने  मनेछा बाजार को फेयर बस स्टाप और किराया सूची में शामिल कर लिया है।रविवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मो.आजम खान ने बस स्टाप का उद्घाटन किया।बस स्टाप होने से मनेछा समेत आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
ग्रामीणों की मांग पर मीडिया प्रभारी मो.आजम खान ने 21 जनवरी को परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह से  मनेछा बाजार को फेयर बस स्टाप और किराया सूची में शामिल करने का अनुरोध किया था।परिवहन मंत्री ने उनके अनुरोध स्वीकार करते हुए फेयर बस स्टाप की मंजूरी दे दी।अब तक जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित मनेछा बाजार में रोडवेज बसें नहीं रुकती थी।जौनपुर से आने वाली बसें रुकती भी थी तो यात्रियों को टिकट खेतासराय का लेना पड़ता था।इससे मनेछा, यूनुसपुर,शेखूपुर,मझौरा समेत कई गांव वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।आज मीडिया प्रभारी मो.आजम खान ने बाजार में लगे बोर्ड  कापर्दा हटा कर स्टापेज का की घोषणा की।ग्रामीणों ने मो.आजम का फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान संजय विश्वकर्मा,मो.असलम खान, डा.परवेज अहमद, सिराज अहमद, रमेशचन्द्र बिन्द, हिसामुद्दीन, अजय कुमार यादव, मो.राशिद, मो.शाहिद , जियाउद्दीन आदि उपस्थित रहे ।

Related

news 3733369982284398797

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item