शिक्षा के मुख्य धारा में दिव्यांग बच्चों को जोड़ा जाय
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_61.html
अभी तक सभी इंटीनरेंट अध्यापक किसी न किसी एक विकलांगता के क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं और उनके द्वारा अपनी विकलांगता क्षेत्र से सम्बन्धित दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट दिया जाता है, जिससे अन्य दिव्यंाग शैक्षिक सपोर्ट से पूर्णतः लाभान्वित नहीं हो पाते थे, परन्तु बहुविकलांगता प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त वे सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट देने में समर्थ होंगे और शिक्षा के मुख्य धारा में दिव्यांग बच्चों (श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, मांसिक मंद एवं सेरेब्रल पाल्सी) को जोड़ा जा सकेगा। जिससे सर्व शिक्षा अभियान का सब पढ़े सब बढ़े का उद्देश्य पूर्ण हो सकेगा। यह प्रशिक्षण जिला समन्वयक समेकित शिक्षा मंजू पासवान की देखरेख में आयोजित किया गया है।

