जफराबाद पुलिस ने दो को भेजा जेल
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_624.html
जौनपुर। जफराबाद थाने में दर्ज धारा 354बी, 506 भादंवि के वांछित अभियुक्त मूलचन्द्र यादव उर्फ किन्ना पुत्र सूरज प्रसाद निवासी खरचलपुर थाना जफराबाद व संदीप पुत्र रविन्द्र यादव निवासी कला मझवारा थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पवन सिंह चैकी प्रभारी जफराबाद ने की है जिन्होंने दोनों को शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान न्यायालय भेजा गया।

