भाजयुमो ने आतंकवाद व राहुल का पुतला फूंककर जताया विरोध

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर इकाई की बैनर तले बुधवार को राहुल गांधी व आतंकवाद का पुतला फंूक करके विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर के चहारसू चैराहे पर यह प्रदर्शन वर्तमान में देश को शर्मसार कर रही जेएनयू की घटना के विरोध में किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जेएनयू में जाकर आतंकवाद का समर्थन करना व देश विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा युवा नेता गौतम गुप्ता, सभासद नन्द लाल यादव, विनीत अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह घटना राष्ट्र विरोधियों, माओवादियों व साम्प्रदायिक राजनीति को संरक्षण देने वालों की सोची-समझी चाल है जिसके खिलाफ पूरे देश को एकजुट होना होगा। इस अवसर पर राजेन्द्र विश्वकर्मा, बृजेश मौर्या, कृष्णकांत, सनी जायसवाल, अभिषेक सिंह, सिंधू जायसवाल, आलोक सेठ, ओंकार मौर्य, दिव्यांशु सिंह, प्रीतम सिंह, नितेश शर्मा, अंकित अग्रहरि, आशीष जायसवाल, सोनू सेठ, अनुज गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, अंकित गुप्ता, गौरव उपाध्याय, अजीत, नीरज, विशाल अग्रहरि रूद्राक्ष के अलावा भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

politics 8711085452225130775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item