प्रत्याशी ने उठा लिया पर्चा, सपा प्रत्याशी हुआ निर्विरोध

   जौनपुर। सोंधी ब्लाक प्रमुख पद के लिये समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी मनोज यादव का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है, क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी सुभाष चन्द्र कन्नौजिया व नीलम यादव ने शनिवार को अपना पर्चा उठा लिया है। इसकी जानकारी होने पर मनोज यादव के परिवार सहित सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रतिबंध के बावजूद भी मनोज के भाई संजय यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने खेतासराय से शाहगंज की तरफ तक गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला। वहीं दूसरी ओर चर्चाओं की मानें तो आज रात 1 बजे सुबाष चन्द्र कन्नौजिया को अगवा कर लिया गया था जिसके लिये मनोज यादव व संजय यादव पर अपहरण करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। चर्चाओं के अनुसार पर्चा उठाने के लिये ऐसा किया गया है जहां पर्चा न उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। इसको लेकर पीडि़त परिवार शिकायत करने के लिये खेतासराय थाने पर गया था लेकिन वहां पुलिस द्वारा डांटकर भगा दिया गया था। कुल मिलाकर अब मनोज यादव का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होना तय है लेकिन इसके पीछे की हकीकत क्या है, इसको लेकर जनपद के सभी क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार काफी गरमा-गर्म है।

Related

politics 7879550227160271376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item