घायल प्राध्यापक को शिक्षक कल्याण कोष से मिली आर्थिक मदद

 जौनपुर। राम अवध यादव गन्ना कृषक कालेज के बीएड विभाग के प्राध्यापक डा. छोटे लाल नाविक जो गत दिवस नीलगाय के हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे, को शिक्षक कल्याण कोष से आर्थिक मदद दी गयी। मालूम हो कि डा. नाविक सरायख्वाजा क्षेत्र के देवकली गांव में नीलगाय के हमले में गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। हालांकि इस समय उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। इसको गम्भीरता से लेते हुये शिक्षक कल्याण कोष से 40000 रूपये की आर्थिक सहायता त्वरित प्रदान की गयी। इस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीरेन्द्र विक्रम यादव के अलावा सहायता राशि दिलाने में अहम् भूमिका निभाने वाले डा. राकेश यादव विभागाध्यक्ष इतिहास गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर ने पूविवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, कुलसचिव डा. देवराज, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अनिल प्रताप सिंह, महामंत्री डा. बद्री नाथ सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. छत्रधारी यादव, डा. सूर्यवंश यादव, डा. संदीप यादव, डा. रमेश सिंह, डा. रामचन्द्र यादव, डा. राजेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

news 1606728319400220763

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item