चुनावी रंजिश में दबंगो ने ग्राम प्रधान समेत दो को मारा चाकू हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_76.html
जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के प्रधान व उसके एक साथी पर चाकुओ से प्रहार कर अधमरा कर दिया। ग्राम प्रधान पर जान लेवा हमले की खबर मिलते ही पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। उधर परिवार वाले ने दोनो को पहले बक्शा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गया जहां पर दोनो की हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल लाया गया यहां के भी डाक्टरो ने दोनो को वाराणसी रेफर कर दिया है। मामला चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। इस मामले पर एसपी से बात करने की प्रयास किया गया तो वे ब्लाक प्रमुख के चुनाव के सिलसिले में जिले के भ्रमण पर निकले है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गांव के प्रधान गुफरान 35 वर्ष गांव की सरहद पर अपने साथ सुहेल 25 वर्ष के साथ बातचीत कर रहे थे इसी बीच चार लोग मौके पर पहुंचकर दोनो पर ताबड़तोड चाकुओ से प्रहार शुरू कर दिया प्रधान और उसके साथ की चीखपुकार सुनकर गांव वाले उसे बचाने दौड़े तो सभी बदमाश भाग निकले। इस वारदात में प्रधान के सीने पर चोट आयी है उसके साथी के पैर में चाकु आरपार हो गया। दोनो की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उधर परिवार वालो ने गांव के चार लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। इस मामले पर एसपी राजूबाबू सिंह की बाईट लेने का प्रयास किया गया तो उन्होने बताया कि मै काफी दूर हूं लौटने में काफी रात हो जायेगी।
