मांगों को लेकर बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल के नेतृत्व में बीएसए से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि कार्यालय में जमा चयन वेतनमान, पत्रावलियों का निस्तारण नहीं हो रहा है जो शीघ्र हो। नवनियुक्त शिक्षकों को अन्य जनपदों की भांति दो सत्यापन के बाद शपथ पत्र के आधार पर अपने जनपद में भी भुगतान सुनिश्चित किया जाय। जिन शिक्षकों का सत्यापन हो चुका है, उनके वेतन भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। शिक्षकों के डीए का 6 प्रतिशत के बकाये एवं बोनस का भुगतान अविलम्ब सुनिश्चित किया जाय। बार-बार शिकायत के बावजूद भी खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों से वेतन बिल का सम्पादन कराया जा रहा है जिसको अविलम्ब बंद किया जाय। इस पर बीएसए द्वारा उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमण्डल में रविचन्द यादव, लाल साहब यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, रामदुलार यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

Related

news 150324746949458762

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item