प्राईमरी का एक शिक्षक लापता परिवार वालो को अपहरण होने की आशंका

 जौनपुर। जिले का एक युवक एक हफ्तेे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। यह युवक सीतापुर जिले में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। वह छुट्टियों में अपने घर आया था छुट्टी समाप्त होने के बाद वह बीते 15 फरवरी को वापस सीतापुर के लिए निकला था उसके बाद से उसका कोई अतापता नही चल रहा है। परिवार वालो हैरान पेरसान है उधर सिगरामऊ थाने की पुलिस ने गुमसुदगी की रपट दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटौली के निवासी राजमणि यादव का पुत्र राकेश कुमार यादव सीतापुर जिलेे के माध्यमिक विद्यालय राजपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। उसके बाद 15 फरवरी को पुनः सीतापुर के लिए निकला। उसके बाद से उसका कोई पता नही चल पा रहा है। परिवार वाले उसकी खोज जौनपुर से लेकर सीतापुर तक खोज किया लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया है। परिवार वाले उसका अपहरण होने की आशंका जाहिर करते हुए सिगरामऊ थाने में तहरीर दिया है। परिवार वालो की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कर अपना पल्ल झाड़ लिया है।



Related

news 2957326629390355412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item