चोरी की मोटर साइकिल संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_875.html
जौनपुर। थाना लाइनबाजार अन्तर्गत चौकी इंचार्ज टी0डी0 कालेज संजीव कुमार सिंह मय हमराहियान के लाइनबाजार चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति जो मोटर साइकिल से आ रहा था रोका गया तो वह भागने का प्रयाश किया लेकिन फिसल गया जिसे पुलिस पकड लिया गया । भागने का कारण पुछा गया व गाडी के कागजात मागा गया तो वताया कि ये गाडी चोरी की है । अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी तो उस के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद हुआ । अभियुक्त का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम रितेश यादव पुत्र रामू यादव ग्राम अराजी भुपट्टी थाना लाईनबाजार बताया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 377/16 धारा 41/411/414 भादवि का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया

