चकबन्दी अधिकारी संघ ने की कार्यकारिणी भंग
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_90.html
जौनपुर। दिनांक 8 फरवरी को प्रादेशिक चकबन्दी अधिकारी संघ की
जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें 28 सदस्य उपस्थित
रहे। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु विचार व्यक्त किया गया तथा अध्यक्ष
चकबन्दी अधिकारी संघ ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नये चुनाव कराने
की स्वकृति दी। चुनाव समिति में बलराम मौर्य, अजय कुमार श्रीवास्तव एवं
तनवीर अब्बास शास्त्री रहे। चुनाव समिति का संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव
तथा अध्यक्षता तनवीर अब्बास शास्त्री ने किया। विभाग में कार्यरत
अधिकारियों के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सदन में उपस्थित
सदस्यगण द्वारा जो समस्याएं उठाई गईं उन्हें दूर करने हेतु सार्थक व
प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्णय लिया गया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी का
गठन किया गया जिसमें राकेश बहादुर सिंह सहायक चकबन्दी अधिकारी को अध्यक्ष,
ऐहतेशाम अहमद खॉं सहायक चकबन्दी अधिकारी को उपाध्यक्ष, डॉ0 ब्रजेश पाठक
सहायक चकबन्दी अधिकारी को महामंत्री, धर्मदेव यादव सहायक चकबन्दी अधिकारी
को संयुक्त मंत्री, रामतिलक वर्मा सहायक चकबन्दी अधिकारी को कोषाध्यक्ष,
विनोद कुमार जैसल सहायक चकबन्दी अधिकारी को संगठन मंत्री तथा सुशील कुमार
गुप्ता सहायक चकबन्दी अधिकारी को सम्प्रेक्षक पद पर निर्वाचित किया गया।
उक्त जानकारी डा. बृजेश पाठक महामंत्री प्रादेशिक चकबन्दी अधिकारी संघ
उत्तर प्रदेश जौनपुर ने दी है।

