नामांकन पत्रो की जाँच पूरी , सभी के पर्चे वैध
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_906.html
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि
22-जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2016 में प्रेक्षक मनीष
श्रीवास्तव ने नामांकन किये गये प्रत्याशियों/एजेंटों के समक्ष जाँच किया
जिसमें सभी छवों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये। इस अवसर पर
लाइजेन अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम
उपस्थित रहे।

