बच्चो की रंगारंग प्रस्तुति देख गदगद हुए मंत्री, नेता और जनता

जौनपुर। नगर पुरानीबाजार मोहल्ले में स्थापित जेंट जेफर्स स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने बेटी बचाओ, पर्यावरण की सुरक्षा पर आधारित नाटक की प्रस्तुती करके दर्शको का मनमोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने विद्यालय के बच्चो की प्रस्तुती को सराहते हुए कहा कि बच्चो की पहली पाठशाल घर में होती है दूसरा स्कूल। आज इन छात्र-छात्राओ ने जो नाटक का मंचन किया है। उसमें विद्यालय के साथ-साथ उनके परिवार के लोगो का जरूर हाथ होगा। जगदीश ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आशा करता हूं कि इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाला छात्र आईएएस, पीसीएस, डाक्टर ,इंजिनियर बनकर देश की सेवा करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि जो दूसरो के लिए जीता है उसे जमाना याद करता है। इस लिए मनुष्य को हमेशा देश, समाज व आसपास के लोगो के लिए काम करते रहना चाहिए ऐसा कार्य करने वाला व्यक्ति ही अमर होता है।
इस मौके पर बाबा बारीनाथ मठ के महंत योगी देवनाथ नगर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान शिक्षक नेता संतोष सिंह करंजकला के ब्लाक प्रमुख दीपा सोनकर राजेन्द्र सोनकर राजदेव यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कालेज के प्रबंधक अलमदार हुसैन ने किया।
कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में स्कूल की प्रिंसपल खुशनसीब एकरार हुसैन काजिम अब्बास माजिद अली डा0 एजाज हुसैन और गुलाब चंद्र मौर्या रहे।

Related

news 405147172215217774

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item