माता-पिता की स्मृति पर मेधावियों की फीस जमा करते हैं डा. अरूण

 जौनपुर। जनपद के अप्रवासी भारतीय ने प्रतिवर्ष 20 गरीब मेधावी छात्राओं का शिक्षण शुल्क जमा करके ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ’ अभियान में अपना योगदान प्रदान किया। यह अप्रवासी भारतीय केराकत निवासी डा. अरूण कुमार हैं जो भूगर्भ विज्ञान के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर हैं। कनाडा में रहने वाले डा. कुमार प्रतिवर्ष अपने पिता स्व. कृष्णकांत श्रीवास्तव एवं माता स्व. शान्ति देवी श्रीवास्तव की स्मृति में नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौनपुर में अध्ययनरत गरीब मेधावी छात्राओं की सम्पूर्ण फीस जमा करते हैं। मंगलवार को आयोजित एक सादे समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. सरिता सिंह ने बताया कि प्रो. साहब विगत 3 वर्षाें से लगातार गरीब मेधावी छात्राओं का शिक्षण शुल्क जमा कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की अमिता श्रीवास्तव, सुषमा रानी गुप्ता सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 6828467880951022638

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item