श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया अनन्य दिवस, हुआ पूजा-पाठ

   जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कार्यालय जौनपुर पर रविवार को अनन्य दिवस का पर्व पूजन, भजन एवं कीर्तन के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कहा गया कि यह पर्व समूह द्वारा माघ कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन मां सर्वेश्वरी ने अघोरेश्वर महाप्रभु को अन्नदान किया था। समूह के लिये यह विशेष दिवस है जिसे अनन्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधान कार्यालय सहित सभी शाखाओं के साथ प्रयाग में संगम पर यह पर्व विधिवत् मनाया जाता है। इसी क्रम में जौनपुर शाखा कार्यालय पर मंत्री ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तेज बहादुर सिंह, गिरीश चन्द्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भानु प्रताप सिंह, लालता प्रसाद यादव, तेज प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, अजीत प्रताप सिंह, विनीत सिंह, सुशील गुप्ता, विकास सिंह, प्रेम नरायन, अजीत रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8195056261468181562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item