12 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत
https://www.shirazehind.com/2016/03/12.html
जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12
मार्च 2016 को पूर्वान्ह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय
मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की
अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस लोक अदालत में विशेष तौर से सिविल एवं
राजस्व वादों के निस्तारण के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के वादों का निस्तारण
सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज राजीव कुमार पालीवाल ने वादकारियों एवं
अधिवक्ताओं से अपील किया है कि अपने-अपने लंवित वादों का निस्तारण 12 मार्च
को आहूत लोक अदालत के माध्यम से करावे तथा अवसर का लाभ उठावें।

