जिला एकीकरण समिति की बैठक 18 को
https://www.shirazehind.com/2016/03/18.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत सचिव राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के आदेश द्वारा प्रत्येक तीन माह में जिला एकीकरण समिति के बैठक कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त के अनुपालन में जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव की अध्यक्षता में 18 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में आयोजित किया गया है।

