हजरत अब्दुल्लाह शाह का सालाना उर्स 26 मार्च को
https://www.shirazehind.com/2016/03/26.html
जौनपुर। हजरत सैय्यद अब्दुल्लाह शाह उर्फ पड़गब्बे बाबा का 9वां सालाना उर्स व मेला जश्न-ए-गौसुलवरा 26 मार्च दिन मनाया जायेगा। इस आश की जानकारी देते हुये कारी असगर रजा मंसूरी ने बताया कि उक्त तिथि को प्रातः 11 बजे से चादर गागर उठेगा जिसके बाद नमाजे मगरीब पर जलसा आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अनुसार गुस्ल मजार शरीफ के बाद कुरआनख्वानी होगा जिसके बाद जुलूस-ए-चादर के साथ जलस-ए-पाक होगा। इसी तरह महफिल-ए-कौव्वाली के बाद कुलशरीफ होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हजरत मौलाना मोहिउद्दीन अहमद हरशाम, कारी इश्तियाक अहमद जिया जौनपुरी, मुक्तदा हुसैन खैरी, गुलाम सरवर, मोनिस जौनपुरी, नासिर जौनपुरी, असीम मछलीशहरी, हाफिज शम्सुद्दीन, कारी निजामुद्दीन अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रियासत अली मंसूरी, शाहे आलम सलमानी, असलम सलमानी, नौशाद अली मंसूरी, गुड्डू चैहान, नफीस मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, रईस अहमद मंसूरी लगे हुये हैं।

