कमलेश, राकेश सहित 4 पहलवानों ने लखनऊ में लहराया जौनपुर का परचम

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित जूनियर राज्यस्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर के 4 पहलवानों ने परिवार सहित अखाड़ा व जनपद का नाम रोशन किया है। ये सभी पहलवान लीलाटवीर अखाड़ा ठकुरची विकास खण्ड धर्मापुर के हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला कुश्ती संघ के सचिव व राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव (भूतपूर्व सैनिक) ने बताया कि उदयभान पहलवान व कमलेश यादव ने 38 किलो भार वर्ग में प्रथम और राकेश यादव ने 41 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वैभव यादव ने डिसकस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी पहलवान मग्घू राम यादव व रवि यादव के संयुक्त देख-रेख में प्रतियोगिता में हिस्सा लिये थे। वहां से जौनपुर आये पहलवानों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इन पहलवानों की इस उपलब्धि पर संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश यदुवंशी अध्यक्ष कमला प्रयाद यादव, संघ के सचिव/राष्ट्रीय पहलवान/पूर्व सैनिक लालजी यादव, राष्ट्रीय पहलवान राममूरत यादव, प्रशिक्षक अशोक सोनकर, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, ईशापुर बजरंगी पहलवान, ओम प्रकाश पुजारी, राधारमण तिवारी, रामधनी, सुरेश गायक, बद्री यादव, शिवशंकर, संजय यादव, असिस्टेंट कमाण्डेंट शोभनाथ, इंसपेक्टर कृष्ण चन्द, इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर पहलवान सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों व सहयोगियों ने पहलवानों को बधाई दिया है।


Related

news 8278730725773822685

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item