बदमाशो ने दिन दहाड़े युवक पर किया तेजाबी हमला ,लूटा 50 हज़ार

जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में आज दिन दहाड़े बदमाशो ने एक युवक को लाठी डण्डा लोही की राड से जमकर मारा पीटा और तेजाब से हमला करके पचास हजार रूपये लूट लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
जौनपुर जिले के मडि़याहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव का निवासी विष्णु सेठ आज नगर के लाईनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज में आटो रिक्शा खरीदने के लिए आया हुआ था। इस बीच उसके चचेरे भाई समेत पांच लोग लाठी डण्डा लोहे की राड लेकर उस पर टूट पड़े उसे जमकर मारपीटा और तेजाब से हमला कर दिया। जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया ।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मेरे चाचा के लड़को ने मुझे मारापीटा और मेरा 50 हजार रूपये भी छिन लिया।
एसपी आरपी  सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित  की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Related

news 7783192313887290293

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item