जमीनी विवाद में चटकी लाठियां चार महिला समेत 9 घायल

जलालपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरेव गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठिया चटकी । इस वारदात में चार महिला समेत 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी का इलाज सामुदयिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया उसके बाद दोनो पक्षो ने पुलिस को तहरीर सौप दिया है। पुलिस पूरे  मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निवासी  रमेश पटेल और महेन्द्र पटेल  के बीच काफी दिनो से विवाद चला आ रहा था। बीती रात में एक पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा करने लगा। जिसके कारण दोनो पक्षो में जमकर लाठिया चली जिसमें प्रथम पक्ष के रमेश पटेल ,संजय , दशरथ, कविता, राजबली पटेल, प्रभावती देवी पत्नी राजबली पटेल तथा दूसरे पक्ष से महेन्द्र पुत्र परसोत्तम पटेल जान्ती देवी पत्नी महेन्द्र पूनम पुत्री महेन्द्र राजू पुत्र लालजी सभी निवासी पूरेव गम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलो का इलाज व मेडिकल परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया घायलो द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दिया गया है मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस जाॅच पड़ताल मे जुट गयी।

Related

news 5255995310505681663

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item