गांजा पीने के चक्कर में हुई थी मज़दूर की हत्या , आरोपी गिरफ्तार

मड़ियाहूं। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर की गई ह्त्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर करते हुए उसी गाँव के साथी युवक को मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर में नगर के सत्ति माई बाईपास तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ को गेँहू की खेत से बरामद किया गया।
ज्ञातव्य हो की शुक्रवार को रसूलपुर निवासी प्रहलाद गौतम अपने घर से गायब था जिसकी खोजबीन परिजन कर ही रहे थे  कि शनिवार की दोपहर गांव के खेत में उसकी लाश पाई गई। पुलिस पंचनामा के बाद जाँच में जुटी थी कि मुखबिर की सुचना पर रविवार की दोपहर कस्बे के सत्ती माई तिराहा से अभियुक्त रवि कुमार यादव को गिरफ्तार कर थाने लाकर सख्ती से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक प्रह्लाद और हम साथी थे मृतक हमेशा हमें गांजा पिलाने के लिए कहता था जिससे मै तंग आकर घर से चापड़ कमर में छुपा कर शाम को उसे खेत की तरफ ले गया और जम कर गांजा पिया इसी बीच मैंने मौका देखकर उसका काम तमाम कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Related

news 4226163778561411002

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item