अपहरणकर्ताओ के चंगुल से मुक्त हुआ एक दलित युवक, तीन बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस आज अपहरणकर्ताओ को गिरफ्तार उसके चंगुल से एक दलित युवक को मुक्त करा दिया है। पुलिस ने इस मामले तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र जयपालपुर गांव के निवासी राजकुमार गौतम को बीते 20 मार्च तीन बदमाशो ने उसके मोबाईल फोन से घर से बुलवाकर अपहरण करके जौनपुर लाकर किसी गुप्त स्थान पर रखने के बाद उसे जमकर मारा पीटा उसके  बाद राजकुमार के माबाईल द्वारा उसके घर पर फोन करके बताया गया कि  हम लोग जौनपुर एसटीएफ के दारोगा है तुम्हारा बेटा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभी समय है अगर 75 हजार रूपये दे दो तो उसे छोड़ दिया जायेगा। राजकुमार के घर वाले काफी गरीब है उसके पैसा नही था। किसी कहने पर उसका परिवार थानाध्यक्ष से मिलकर पूरी जानकारी दिया तो थानाध्यक्ष एक जाल विछाया। योजना के अनुसार राजकुमार के घर वालो उसके मोबाईल फोन से बदमाशो को पैसा लेने के लिए उचैरा गांव के पास बुलाया गया जैसे ही बदमाश पैसा लेने के लिए पहुंचे तो  वहा सादे वर्दी में खड़ी पुलिस की टीम ने तीनो बदमाशो को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशो में जगदीश गुप्ता निवासी गौराबादशाहपुर  अजहर अली गौराबादशाहपुर और सुशील यादव निवासी केराकत को गिरफ्तार थाने लाकर कड़ाई से पुछताछ किया और बदमाशो की निशानदेही पर राजकुमार को सही सलामत बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार तीनो बदमाश के ऊपर जिले कई थानो में अपराधिक  इतिहास दर्ज है।

Related

news 6763554740671187867

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item