गोमती नदी में आये जलकुम्भी व शैवाल पर चिंता

   जौनपुर। स्वच्छ गोेमती अभियान की बैठक आयोजक मण्डल के सदस्य कैलाशनाथ सोनी के रासमण्डल स्थित आवास पर अध्यक्ष गौतम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत एक सप्ताह से अचानक गोेमती नदी में अज्ञात स्रोत से आयी भारी मात्रा में जलकुम्भी व शैवाल पर चर्चा हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार नदी की ऊपरी सतह को जलकुम्भी, शैवाल आदि ने पूरी तरह से ढंक दिया है, उससे नदी के जीवों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मछलियां मर रही हैं। इस अवसर पर संयोजक डा. राजवीर सिंह, विकास शर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामानन्द, मोहनीश शुक्ल, बृजेश मौर्य, कृपासिंधु, संजय गुप्ता, विशाल अग्रहरि, लालजी निषाद, सूरज निषाद, ओंकार मौर्या, अंकित सिंह, बलराम निषाद आलोक वैश्य, अंकित कसौधन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ऋषिकेश श्रीवास्तव ने किया।

Related

news 5368493209092896699

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item