जौनपुर में ग्रामप्रधान के पुत्र की लाठी डंडो से पीटकर हत्या
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_403.html
जौनपुर । लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बीती रात दबंगो ने लाठी डंडे से पीटकर प्रधान के पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता की हत्या कर दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है । घटना पीछे पंचायत चुनाव की रंजिस बताया जा रहा है । इसी मामले में एक माह पूर्व ओमप्रकाश यादव एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी ।जिसमे प्रधान का बड़ा पुत्र आरोपी है।

